झारखंड : प्रेमी युगल ने की आ’त्महत्या, ट्रेन से क’टकर दी जा’न

झारखंड के लातेहार से एक प्रेमी युगल रे आत्महत्या किए जाने की खबर आई है। घटना चंदवा थाना क्षेत्र माल्हन पंचायत के एक गांव की है। प्रेमीयुगल ने शनिवार की देर रात एक साथ खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुँचे और शवों की शिनाख्त की गई। लड़के की पहचान मुकेश मुंडा पिता फेदु मुंडा माल्हन के रूप में हुई, वही युवती की पहचान माल्हन पंचायत के ही गढ़ापार टोले की(नाबालिग होने के कारण नाम नही लिखा जा रहा है) निवासी के रुप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जमा किए और तहकीकात में जुटी गई। युवक के परिजन इसे आत्महत्या मनाने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि दोनों की हत्या की गयी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी प्रारंभिक जांच नहीं की जा सकी है इसलिए फिलहाल कुछ बताना जल्दबाजी होगी।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि माल्हन पंचायत के केकराही गांव के समीप रेलवे ट्रैक पोल संख्या 173/24 में एक प्रेमी युगल की लाश पड़ी थी। वहां से गुजरी एक ट्रेन पायलट के द्वारा टोरी स्टेशन को इसकी जानकारी दी गयी। जिसके बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के माध्यम से गांव के चौकीदार को सूचना दी गयी। चौकीदार द्वारा सूचना दिए जाने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पहुँचे और शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। दोनों परिवारों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading