गाजियाबाद : 13 वर्षीय कि’शोरी को अ’गवा कर 3 लोगों ने कार में किया गैं’गरेप, फिर बनाईं अ’श्लील वीडियो

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी को कार में अगवा कर तीन युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। यह घटना 19 मई की है। गैंगरेप के बाद आरोपी पीड़ित किशोरी को गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए थे।

शनिवार को किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

कविनगर थनाक्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उनकी बेटी 19 मई को अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेने जा रही थी। रास्ते में एक फार्म हाउस के सामने पहुंचने पर एक आल्टो कार उसके पीछे आकर रुकी। उसमें सवार गांव के ही तीन दबंग युवकों सुमित यादव, मुकुल यादव और तस्सी यादव ने उनकी बेटी को कार में अगवा कर लिया।

पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उनकी बेटी के साथ जबरन गैंगरेप किया गया। पीड़ित पिता का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने अपने मोबाइलों में उनकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बनाई।

छह साल की बच्ची को बंधक बनाकर बलात्कार

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में छह साल की मासूम को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को मोहल्ले के ही 45 वर्षीय राजमिस्त्री ने अंजाम दिया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विजयनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। पिता का कहना है कि उसकी छह वर्षीय बेटी शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 45 वर्षीय धर्मपाल बच्ची को कोल्डड्रिंक दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसे चार घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading