मुजफ्फरपुर : सदर थाना के एक गांव से एक किशोरी गायब हो गई। उसके पिता ने बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

इसमें पटना के दीदारगंज निवासी युवक, उसके परिजनों व वैशाली के भगवानपुर के चार सहित नौ लोगों को आरोपित किया है। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा दी है।

20 मई की रात अपहरण कर लिया गया। थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोप की की छानबीन की जा रही है।


