मुजफ्फरपुर : जंक्शन के प्रतीक्षालय में रविवार की दोपहर यात्रियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सीट पर सामान रखने को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी।


इससे अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद उप स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों के यात्रियों को समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया।


