वट सावित्री पूजा आज:सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे लगी सुहागिनों की भीड़, सुहाग की लंबी आयु के लिए पूजा

सुहाग की लंबी आयु व संतान सुख की प्राप्ति के लिए आज यानी सोमवार को सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर रही हैं। वट वृक्ष को जल, दूध, फूल, फल व पूजन सामग्री अर्पित कर पंखा झेलेगी, साथ ही परिक्रमा कर रक्षा सूत्र धागा वृक्ष में बांधा। वृक्ष के नीचे बैठ सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनेगी, फिर चना, शक्कर, पकवान, मिष्ठान प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है। आज सुबह करीब 6 बजे से ही वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों की भीड़ लगने लगी।

Vat Savitri Vrat 2021 Wishes In Hindi: वट सावित्री व्रत के शुभ अवसर पर  सुहागिन महिलाएं

 

बता दें इस बार वट सावित्री पूजा पर विशेष संयोग बन रहा है। सोमवती अमावस्या के साथ-साथ महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर रही हैं। आचार्य नवीन चंद्र मिश्र वैदिक ने बताया कि सोमवती अमावस्या के कारण वट वृक्ष के साथ पीपल वृक्ष की भी अवश्य पूजा करें।

 

घर में सुख, शांति व समृद्धि के लिए पीपल वृक्ष के पास दीये जलाए। मालूम हो कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के दो वर्षां के बाद इस बार पूरे उत्साह के साथ महिलाएं वट सावित्री पूजा मना रही है। खासकर नवविवाहित महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आज फलाहार का उपवास रखेंगी व्रती

सुहागिन महिलाएं सोमवार को फलाहार का उपवास रखेगी। मंगलवार को पारण कर पर्व का विधिवत तरीके से समापन करेगी। आचार्य ने बताया कि सनातन धर्म में वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। वट सावित्री पूजा करने से पति, पुत्र व धन की रक्षा होती है।

इस दिन वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करें। मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। फेरी देने में मुकुलदाना, मूंगफली का दान, फल, जौ, सिंदूर गांठ आदि का प्रयोग करें। आचार्य की मानें इस दिन ब्रह्माजी के निर्मित सौभाग्य सामग्री और एक पंखा दान करना उत्तम है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading