मुजफ्फरपुर : नेपाल स्थित काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में चल रही आठवीं एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटेचैंपियनशिप-2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने दो पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
बालिका वर्ग में आशा आहूजा ने सिल्वर मेडल व पुरूष वर्ग में सूरज कुमार ने ब्रांज मेडल पर कब्जा कर देश का नाम रौशन किया है।
बता दें कि भारत की ओर से इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगेरी में बिहार के मुजफ्फरपुर से कुल 10 खिलाड़ी भारतीय टीम के मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी सिहान इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव व टीम मैनेजर सेंशाई शिल्पी सोनम के नेतृत्व में शामिल हुए थे।
इस शानदार सफलता पर नीदरलैंड से ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार व रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की कोच बबली सिंह ने विडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खेल परिषद, नेपाल के सचिव द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। यह दोनों खिलाड़ी रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग करते है।


