मजदूर के बेटे विशाल को मिली सफलता, शुभंकर को 11वीं रैंक

पटना। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्‍ट जारी किया जा चुका है। इस बार लड़कियों की लड़कियों ने हैट्रिक लगाई है। जहां तक बिहार की बात है, पिछले साल के टॉपर शुभम बिहार के थे। बिहार का रिजल्‍ट हमेशा अच्‍छा आता रहा है। इस बार भी सिविल सेवा परीक्षा में बिहार से कई अभ्‍यर्थी सफल रहे हैं। इनमें मजदूर पिता के बेटे मुजफ्फरपुर के विशाल कुमार शामिल हैं। मातिहारी के शुभंकर प्रत्‍यूष पाठक को 11वीं रैंक मिली है। रिजल्‍ट यूपीएससी की आफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देखी जा सकती है।

टॉपर्स की बात करें तो पहले स्‍थान पर श्रुति शर्मा हैं। जबकि, अंकिता अग्रवाल व गामिनी सिंगला क्रमश: सेकेंड व थर्ड टॉपर बनीं हैं। पहले तीन स्‍थान पर लड़कियों का कब्‍जा है। टॉपर श्रुति शर्मा बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्‍होंने दिल्‍ली के सेंट स्‍टीफेंस कालेज व जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय से शिक्षा प्राप्‍त की है।

सिविल सेवा परीक्षा में बिहार के कई अभ्‍यर्थियों ने सफलता हासिल की है। मोतिहारी के पताही प्रखंड स्थित नारायणपुर गांव निवासी शुभंकर प्रत्यूष पाठक को 11वीं रैंक मिली है। उनके पिता आरके पाठक भारत सरकार में तकनीकी विकास बोर्ड में सचिव हैं। उन्‍होंने आइआइटी धनबाद से बीटेक किया है।

16वीं  रैंक वाली अंशु प्रिया भी बिहार की हैं। पटना के बिस्कोमान कालोनी के निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र आशीष ने परीक्षा में 23वां स्थान प्राप्त किया है। हरेंद्र सिंह शेखपुरा जिले के बरबीघा में प्राइवेट आइटीआइ कालेज का संचालन करते हैं।

कटिहार जिले के अमन अग्रवाल को 88वां रैंक मिला हे। उनके पिता दुर्गा लाल अग्रवाल कटिहार के राज हाता के रहने वाले हैं। यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा में मुजफ्फरपुर के दो युवकों ने परचम लहराया है। दोनों जिले के मीनापुर प्रखंड के हैं। प्रखंड के अभिनव ने 146वीं रैंक हासिल की है। मारवाड़ी हाई स्कूल के शिक्षक उमेश्वर सिंह के पुत्र अभिनव ने आइआइटी रूड़की से बीटेक की डिग्री ली है। 272 रैंक हासिल करने वाले विद्यासागर भी बिहार के निवासी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.