मूसेवाला ह’त्याकांड में पंजाबी सिंगर का नाम उछला:गैं’गस्टर बंबीहा और गौंडर ग्रुप ने मनकीरत औलख पर जताया श’क

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब दूसरे पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का नाम उछल रहा है। गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और विक्की गौंडर ग्रुप ने औलख का नाम लिया है। इसमें शक जताया गया है कि औलख गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है।

मूसेवाला की कल मानसा के जवाहरके में गोली मार हत्या कर दी गई

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आपसी दुश्मनी के चलते यह हत्या कराई गई है। पुलिस इस मामले में सिंगर मनकीरत औलख से पूछताछ कर सकती है। इस मामले में अभी तक औलख का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप ने क्या कहा

मूसेवाला की हत्या के बाद दविंदर बंबीहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इसमें कहा कि लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला को मारकर गलत किया है। इस कत्ल में सिंगर मनकीरत औलख का पूरा हाथ है।

वह सारे सिंगर्स से पैसे इकट्‌ठा करता है। वह उनकी पर्सनल इन्फॉर्मेशन लॉरेंस को देता है। मनकीरत औलख को सिक्योरिटी दी हुई है। बिना बात के मूसेवाला की सिक्योरिटी छीनकर शोर मचा दिया गया। मूसेवाला का किसी गैंगस्टर से कोई कॉन्टैक्ट नहीं था।

गौंडर ग्रुप का यह दावा

विक्की गौंडर ग्रुप ने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल रुपयों के लिए हुआ है। इसके पीछे सिंगर मनकीरत औलख है। जितने भी सिंगर हैं, मनकीरत औलख उन सबकी पर्सनल इन्फॉर्मेंशन गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के साथ शेयर करता था। मनकीरत औलख की सिक्योरिटी क्यों वापस नहीं ली गई?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.