बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से हुई युवक की मौ’त, सदमे में पत्नी ने भी लगा ली फां’सी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर व जशपुर जिले की सीमा से लगे बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुर्जूडीह में रविवार की शाम आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से मृत एक युवक की पत्नी अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हादसे में झुलसे 10 अन्य में 2 की हालत गंभीर बताई गई है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज एवं शंकरगढ़ अस्पताल में घायलों को देखने एसडीएम एवं अन्य अधिकारी पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली से झुलसे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि बुर्जुडीह में रविवार को साप्ताहिक बाजार में शाम करीब 5 बजे तेज आंधी तूफान के साथ बारिश के दौरान गाज गिरने से 2 युवक एवं एक बालिका की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं 20 अन्य गिर गए। 10 घायलों को 108 से पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़, जिला बलरामपुर लाया गया।

बीएमओ डॉ. आफ़ताब आलम के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू हुआ। मृतकों में दिलेश्वर सोनवानी (23 वर्ष), ब्रम्हा पिता मंगल (24 वर्ष) एवं सोनिया पिता संतोष (12 वर्ष) शामिल हैं। घायलों में दो बच्चों को 50 फीसदी से अधिक झुलस जाने के कारण अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य का इलाज भी यहां चल रहा है।

एक माह पूर्व हुई थी सविता व दिलेश्वरी की शादी
आकाशीय बिजली गिरने से मृत दिलेश्वर सोनवानी की शादी एक माह पूर्व शंकरगढ़ के महुआडीह निवासी 21 वर्षीय सविता के साथ हुई थी। सविता अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और सोमवार को उसने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना से दिलेश्वर व सविता का परिवार सदमें में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading