मध्यप्रदेश : ग्वालियर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अतुल सिंह यादव और उनके बेटे पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। डिप्टी कमिश्नर की बहू रेखा ने पुलिस को शिकायत दी है कि डिप्टी कमिश्नर और उनका बेटा लगातार 20 लाख रुपये मायके से लाने की मांग कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो घर पर उन्हें भूखा रखा जा रहा है। बहू की शिकायत पर पुलिस ने नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आते वाले यादव और उनके दो बेटों पर मामला दर्ज किया है।

बता दें कि शहर के थाटीपुर थाना इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय रेखा यादव की शादी 30 जून 2020 को नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अतुल यादव के बेटे अरुण यादव से हुई थी। वधू पक्ष का दावा है कि डिप्टी कमिश्नर की बेटे की शादी में लड़की वालों की तरफ से लगभग 90 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो कुछ दिन बाद से ही कम दहेज लाने के लिए उसे ताने सुनने पड़ रहे थे।

डिप्टी कमिश्नर की बहू रेखा ने बताया कि उसके पिता ने सगाई में 10 लाख रुपये दिये। इसके बाद शादी में 15 लाख रुपये नगद, क्रेटा कार और सोने के आभूषण दिए गए थे। इसके साथ ही पूरे परिवार को सोने की अंगूठी सहित सहित 90 लाख रुपये खर्च किए गये थे। लेकिन इसके बावजूद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।

पीड़ित रेखा ने पुलिस को बताया कि शादी के एक साल बाद से डिप्टी कमिश्नर और उनके बेटे दहेज के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। मांग पूरी ना करने पर उसे रोज प्रताड़ित किया जाता है और मायके छोड़ने की धमकी दिया जाता है। उसने बताया एक दिन परिवार के सभी लोग मिलकर उसे घर पर अकेला छोड़ गये और उसे प्रताड़ित करने के लिए उन्होंने घर की बिजली काट दी।

व्यापमं कांड में आया था नाम
रेखा का कहना है कि उसका पति अरुण यादव अब लगातार शराब के नशे में उनसे मारपीट करता है और कहता है कि अगर 20 लाख रुपये नहीं आए तो ससुराल में नहीं रहने देगा। पति, ससुर और परिवार जनों से परेशान होकर पीड़ित रेखा ने पुलिस में शिकायत की है। बता दें कि नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अतिवल सिंह यादव का नाम व्यापम कांड में भी चर्चित रहा है। व्यापम कांड के दौरान वो फरार भी थे।

पुलिस पर भी आरोप
रेखा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। ससुर नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर होने के बाद कई राजनीतिक दबाव भी आये। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया है कि नगर निगम डिप्टी कमिश्नर अतिवल सिंह यादव, उनके बेटे और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की जांच कर रही है और जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।