समस्तीपुर : शादी में आये स्कॉर्पियो चालक ने की छे’ड़खानी, गि’रफ्तार

उजियारपुर : अंगरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक स्कॉर्पियो चालक की एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप में ग्रामीणों ने धुनाई करने के साथ उसकी स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची अंगारघाट थाना की पुलिस को लोगों ने आरोपी चालक को सौंप दिया। ‘

घटना रविवार शाम लगभग 8 बजे में हुई। चालक की पहचान अंगारघाट थाना के चैता दक्षिणी के वार्ड स 09 निवासी कारी सहनी के पुत्र सगुन कुमार सहनी के रूप में की गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के घर में आयोजित शादी समारोह में बारात के लिए आरोपी चालक किराया पर स्कॉर्पियो लेकर गया था।

बताया जाता है कि जब घर की अधिकांश महिलाएं देवता पूजन के लिए घर से बाहर गई हुई थी। उसी दौरान घर में अकेली महिला को देख चालक ने छेड़खानी का प्रयास किया।

महिला के विरोध करने व हल्ला करने पर घर एवं पड़ोस के लोग पहुंचे और चालक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.