मुजफ्फरपुर : कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को मिला को मिला स्नेह-पत्र

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को जारी किया। इस कड़ी में मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार के द्वारा उक्त योजना के तहत आच्छादित जिले के 6 बच्चों को स्नेह-पत्र, वित्तीय लाभ संबंधी दस्तावेज, आयुष्मान कार्ड आदि प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन के लाभार्थियों को संबोधन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इसके पश्चात डीएम के द्वारा उन सभी छह बच्चे जो कोविड-19 से प्रभावित हुए उन्हें वित्तीय लाभ से संबंधित दस्तावेज (पास बुक जिसमे 10 लाख रुपया क्रेडिट किया गया) एवं आयुष्मान कार्ड आदि उपलब्ध कराया गया।

मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक या दत्तक ग्राही माता-पिता को खोने वाले बच्चों को सहयोग एवं संरक्षण प्रदान करना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.