किशोरी से दु’ष्कर्म कर अचेत हालत में छोड़कर भाग निकले द’रिंदे, पढ़े पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर। जिले के सकरा थाना क्षेत्र में पंद्रह वर्षीया किशोरी से दु’ष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। द’रिंदे उसे न’ग्न व अ’चेत अवस्था में छोड़कर भाग निकले। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर किशोरी पर पड़ी तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

महिलाओं द्वारा उसे पकड़ा पहनाया गया। इसके बाद उसे सकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ.अभिजीत ने बताया कि किशोरी बे’होशी की अवस्था में है।

सूचना पर सकरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। गंभीर हालात को देख उसे श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रे’फर करने की कवायद की जा रही है।

सकरा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दु’ष्कर्म की आ’शंका जताई गई है। होश आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। दूसरी ओर किशोरी की हालत देख इलाके में यह भी चर्चा है कि पी’ड़िता के साथ सामूहिक दु’ष्कर्म किया गया है। बहरहाल यह सब जांच व किशोरी के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.