मुजफ्फरपुर में न’शे का वि’रोध करने पर चा’कूबाजी:सि’रफिरे को लोगो ने पकड़कर जमकर पी’टा

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाने क्षेत्र के चित्रगुप्त पोखर के समीप देर रात जमकर चाकूबाजी की घटना हुई। इसमे करीब 4 लोग घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही रही। वही, चाकूबाजी करने वाले युवक को स्थानीय लोगो ने धर दबोचा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई।

नशा का विरोध करने पर चाकूबाजी की घटना हुई। स्थानीय लोगो के अनुसार, आरोपी युवक नशे में धुत था। इस दौरान कुछ लोगो ने उसे नशा करने के लिए मना कर दिया। इसपर वह आगबबूला हो गया। इसके बाद पास में रखे चाकू को निकाल लिया। इसके बाद जमकर चाकू चलाने लगा। इसमे 3 से 4 लोग घायल हो गया। बताया गया कि किसी के गर्दन तो किसी के हाथ पर चाकू लगा है। घटना के बाद लोगो ने उसको पकड़ लिया। उसके हाथ से चाकू छीना गया।

वहीं, आक्रोशितों ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद मामले की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक सदर थाना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

इधर, मामले में सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना पर पदाधिकारी को भेजा गया था। आरोपी युवक को हिरासत के लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading