मुंगेर में 10 लाख की ठगी मामले में 6 अ’रेस्ट:ओडिशा के व्यवसायी से ठ’गे थे रुपये, दोगुना करने का दिया था ला’लच

मुंगेर : ओडिशा के व्यवसायी रंजन कुमार विशबल से नोट दुगना करने का लालच देकर 10 लाख रुपया की ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ठगे गए 10 लाख रुपये बरामद करते हुए एक स्कॉर्पियो 6 मोबाइल भी जब्त किया गया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी जजीरेड्डी ने कहा कि ओडिशा के कटक जिले के जगतपुर थाना अंतर्गत रहने वाले प्लास्टिक व्यवसाई रंजन कुमार से नोट डबलिंग करने गिरोह के सदस्य सुपौल के रहने वाले सुरेश मंडल के संपर्क में आ गया। सुरेश ने रंजन का संपर्क अपने नोट डबल करने वाले गिरोह के धंधेबाज से यह कहते हुए कराया कि मुंगेर में नोट डबलिंग का बड़ा व्यवसाय होता है । आप अपना पैसा मिनटों में दुगना कर सकते है।

सुरेश की बात पर व्यवसायी रंजना आ गया और 10 लाख रूपए लेकर मुंगेर के होटल सितारिया में ठहरा। अगले दिन नोट डबल करने का गोदाम दिखाकर इन लोगों ने उससे 10 लाख रु ले लिए और पैसे वापस नहीं किए। पैसे वापस नहीं होने के बाद ओडिशा के व्यवसायी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को किया ।

पुलिस ने जब त्वरित कार्रवाई की तो सुपौल जिले के सुरेश मंडल, मुंगेर जिले के शंभू सिंह ,भागलपुर जिले के नंदकिशोर यादव लखीसराय जिले के संजय कुमार मुकेश ठाकुर एवं शेखपुरा के उमेश कुमार सुमन को गिरफ्तार किया तथा इन लोगों के पास से 10 लाख रुपये भी बरामद कर लिया गया। एक स्कॉर्पियो तथा छह मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले में जाली नोट के नाम पर नोट डबल करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading