बेतिया में दूसरा संतान ना होने पर पत्नी से नाराज पति ने गला दबाकर हत्या कर दिया है। बता दें कि बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र डबरिया गांव निवासी लक्ष्मण राउत के 30 वर्षीय पुत्र संदीप राउत ने मंगलवार के रात अपने घर वालों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर घर में छोड़ कर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार संदिप का शादी 7 वर्ष पहले डबरिया गांव में ही शंकर पटेल के 25 वर्षीय पुत्री चुनी देवी से हुआ था।

शादी के 5 वर्ष बीत जाने के बाद काफी इलाज के बाद चुनी को एक बेटा हुआ। जिसके बाद चुनी देवी के पति और सास ससुर लगातार दहेज के लिए चुनी से मारपीट करने लगे जिसके बाद दुसरे बार चुनी के भाई और पिता दहेज दिए ।

दहेज मिलने के बाद चुनी देवी के पति और उसके परिजन दूसरे औलाद के लिए मारने पीटने लगे 2 साल बीतने जाने के बाद भी जब दूसरा औलाद नहीं हुआ तो मंगलवार की रात चुनी के पति संदीप और उसके परिजन मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए बता दे की चुनी के दो साल के बच्चे को भी लेकर उसके पति संदीप फरार है।

इधर बुधवार को सूचना मिलते ही नौतन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेजा है। और मामले की जांच में जुट गया है।

वही नौतन थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के सास सोमारी देवी को गिरफ्तार किया गेया है मामले की जांच किया जा रहा है