नमाज से पहले ला’त-घूं’से और कुर्सी चली:जामा मस्जिद की कमेटी को लेकर वि’वाद, नए सचिव-अध्यक्ष बनते ही मा’रपीट

वैशाली जिले में नमाज से शुरू होने से पहले लात-घूंसे, लाठी और कुर्सी लेकर लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। इससे अफरातफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महुआ पुलिस को दी।

महुआ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि गांव में अभी भी तनाव बरकरार है। मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

घटना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के डगरू गांव की है। मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रामपुर डगरु में जामा मस्जिद की कमेटी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए लोगों ने वक्फ बोर्ड से इसकी गुहार लगाई। बोर्ड ने ये आदेश दिया कि जल्द से जल्द नई कमेटी बनाया जाए।

प्रभार मिलते ही विवाद शुरू

ऐसे में मंगलवार को महुआ सुन्नी वक्फ बोर्ड के निर्देश पर महुआ अंचलाधिकारी अमर कुमार सिन्हा जामा मस्जिद के नए सचिव और अध्यक्ष को प्रभार दिलाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जैसे ही नए सदस्यों को प्रभार दिलवाया और नमाज की तैयारी करने लगे कि दो गुटों में लड़ाई शुरू हो गई।

जंग का मैदान बन गई मस्जिद

देखते ही देखते मस्जिद जंग का मैदान बन गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलाएं। इस मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए। इधर, सूचना पर पहुंची महुआ थाना की पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading