पत्नी साथ नहीं आई तो ससुर की ह’त्या:मुंगेर में पुलिस के जवान ने रिवाल्वर से ससुर-साले को मा’री गो’ली, थाने में किया सरेंडर

मुंगेर में बिहार पुलिस के एक जवान ने ससुर और साले को गोली मार दी। ससुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। साले का इलाज चल रहा है। पुलिस जवान अपनी पत्नी को विदा कराने आया था, लेकिन ससुराल वालों ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। हत्या के बाद सोनू ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

मोबाइल पर बात करते हुए पत्नी आंचल एवं आंचल की मां पूनम देवी।

वारदात बुधवार दोपहर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोसी टोला इलाके की है। पुलिस जवान सोनू कुमार नालंदा का रहने वाला है। उसकी तैनाती जमुई जिला पुलिस बल में है। सोनू की शादी मुंगेर के गिरधर साह की बेटी आंचल से 10 महीने पहले हुई थी।आंचल ने कहा कि सोनू शादी के बाद टॉर्चर करता रहता था। इसलिए हम यहां से नहीं जा रहे थे।

आरोपी की फाइल फोटो।

आंचल के मुताबिक, बुधवार को सोनू पता नहीं कहां से मेरे घर आया और हमारे पिता से तू-तू मैं-मैं करने लगा। हमारे पिता ने जब समझाया तो मेरे पिता को और मेरे भाई कृष्ण कुमार को गोली मार कर भाग गया। परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान गिरधर शाह की मौत हो गई।

साले की हालत गंभीर

कृष्ण कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में कासिम बाजार थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कांस्टेबल पद पर कार्यरत सोनू कुमार ने आत्मसमर्पण कासिम बाजार थाना पहुंचकर कर दिया है। सर्विस रिवाल्वर भी उसके पास से बरामद किया गया है। सास पूनम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

दो महीने पहले ही ससुराल से आई थी आंचल

आंचल ने कहा कि पिछले साल जुलाई में हमारी शादी हुई थी। शादी के बाद सोनू प्रताड़ित करता था। यही कारण था कि शादी के 2 महीने बाद ही हम वापस आ गए थे। वहां नहीं जा रहे थे। सोनू हमेशा मेरे घर आता था और हमें ले जाने की जिद करता था, जबकि मेरे परिवार वालों का कहना था कि आप अपने आदत में सुधार लाइए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading