भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों आस्ट्रेलिया में हैं। लेकिन इससे ठीक पहले मध्यप्रदेश के झाबुआ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र और कड़कनाथ रिसर्च सेंटर ने विराट कोहली को अपना ऑफिशियल लेटर पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि, ‘विराट मध्य प्रदेश के झाबुआ में पाए जाने वाला कड़कनाथ प्रजाति का मुर्गा अपनी डाइट में शामिल करें। क्योंकि कड़कनाथ चिकन में कॉलेस्ट्रोल और फैट दोनों कम होते हैं। दरअसल, कृषि विज्ञान केंद्र ने बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) को एक पत्र लिखा है, जिसमें कड़कनाथ चिकन खाने का वैज्ञानिकों ने जिक्र किया है।

क्यों मशहूर है कड़कनाथ मुर्गा…
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई आदिवासी इलाकों में कड़कनाथ मुर्गे की सप्लाई होती है. इस मुर्गे का मांस चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति किलो बिकता है. आमतौर पर ब्रायलर, कॉकरेल और अन्य चिकन जहां डेढ़ सौ से दो सौ रुपये प्रति किलो तक बिकता है. वहीं कड़कनाथ से होने वाली आमदनी काफी ज्यादा होती है. वास्तव में यह एक जंगली मुर्गा है, जो पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में रहने से सामान्य मुर्गो की तुलना में भारी भरकम और आक्रामक होता है.
इसका खून का रंग भी सामन्यतः गाढ़ा लाल होता है. जबकि आम मुर्गे के खून का रंग लाल पाया जाता है. मालूम हो कि मध्यप्रदेश के झाबुआ में तो इसकी प्रजाति तक लुप्त होने लगी थी. नतीजतन सरकार ने इसके शिकार और खरीदी बिक्री पर पाबंदी तक लगाई थी. हालांकि, अब जाकर इस मुर्गे की सप्लाई की स्थिति सामान्य हो पाई है.