हाजीपुर : वैशाली में बे’खौफ अ’पराधियों ने दिनदहाड़े आभूषण दुकान में ड’कैती की बड़ी घ’टना को अंजाम दिया है। करीब एक करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही अ’पराधी हीरा और करीब 20 लाख नकदी भी समेट ले गए। हालांकि, कितने की ड’कैती हुई है, इस बारे में फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना महुआ थाना क्षेत्र की है।
यहां बाजार के पातेपुर रोड स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान को ड’कैतों ने निशाना बनाया। बड़े आराम से वा’रदात को अंजाम देकर फ’रार हो गए। इस वा’रदात की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी मनीष भी घ’टनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
अ’पराधियों की गि’रफ्तारी को छा’पेमारी की जा रही है। ड’कैतों की उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महुआ में व्यस्ततम इलाके में श्रीकृष्णा ज्वेलर्स नामक आभूषण की होलसेल की दुकान है। इसके मालिक गोपाल साह हैं।
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गोपाल साह अपने पुत्र अमित और स्टाफ मनोज कुमार के साथ दुकान में मौजूद थे। एक ग्राहक को वे गहने दिखा रहे थे। इतने में दो युवक दुकान में आए। कुछ देर बाद दो और आए। ये आम ग्राहक की तरह थे। ऐसा करते-करते आठ किशोर व युवक दुकान में घुस गए। गहने दिखाने को कहा।
दुकानदार ने जैसे ही गोदाम का रुख किया, अ’पराधी अपने रूप में आ गए। दुकानदार समेत उनके पुत्र, स्टाफ और कस्टमर को अपने क’ब्जे में ले लिया। सभी को वे अंदर के कमरे में ले गए। सीसीटीवी कैमरे के तार से सभी को बांध दिया।
