जमीन खरीद-बिक्री के लिए नई व्यवस्था लागू, डीएम ने दिया निर्देश

मुजफ्फरपुर, जासं।  डीएम प्रणव कुमार ने निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जमीन खरीद-बिक्री के लिए पूर्व अनुमति की व्यवस्था को खत्म करने का आदेश दिया है।

बता दें कि डीएम के इस आदेश के बाद अब जिला निबंधन कार्यालय में भू-धारकों को जमीन की खरीद-बिक्री के लिए आरटीपीएस काउंटर पर इंट्री कराते हुए समय लेने की आवश्कता नहीं होगी। अब वे सीधे जिला निबंधन कार्यालय में अपनी जमीन का निबंधन कराएंगे।

निबंधन कार्यालय जाने से पूर्व उन्होंने रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया। वहां पर बेतरतीब तरीके से रखे रिकार्ड पर नाराजगी जताई और सही तरीके से रख रखाव को निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अवर निबंधक राकेश कुमार को कार्यालय में आने वाले लोगों को बैठने व गर्मी से बचाने के लिए शेड निर्माण का भी आदेश दिया। साथ ही निबंधन कार्यालय आने वाले लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध संसाधन व व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.