कश्मीर में हत्याओं पर बोले जीतनराम मांझी, बिहारियों को सौंप दो; सब ठीक हो जाएगा

जम्मू कश्मीर में आतंकी निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। इससे बाहरी लोगों में खौफ का माहौल है। वहीं लोगों में इसे लेकर गुस्सा है। खासतौर पर ईंट भट्ठे में काम करने वाले बिहार के एक मजदूर की आतंकियों ने हत्या कर दी है।

इसे लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी काफी गुस्से में हैं। इसे लेकर उनका कहना है कि अगर कश्मीर को शांत करना है तो हम बिहारियों को कश्मीर सौंप दें। सब ठीक हो जाएगा।

मांझी ने ट्वीट किया, ‘हमने पूर्व में कहा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म आतंकी साजिश है जिसको दिखाकर कश्मीर में खौफ एवं डर का माहौल बनाया जा रहा है। कश्मीर में घटित आतंकी वारदातों ने मेरी बातों को साबित कर दिया।

मैं बस इतना ही कहूंगा कि अगर कश्मीर शांत करना है तो हम बिहारियों को सौंप दें, सब ठीक हो जाएगा।’ बता दें कि ढाई महीने पहले भी मांझी ने यही मांग की थी। अब उन्होंने एक बार फिर अपने पुराने पोस्ट को दोहराया है।

जिस दौरान द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी तब भी पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे आतंकी साजिश बताया था। उन्होंने कहा था, ‘द कश्मीर फाइल्स’ आतंकवादियों की एक गहरी साजिश भी हो सकती है, जिसे दिखाकर आतंकी संगठन कश्मीरी ब्राह्मण में खौफ एवं डर का माहौल बना रहें हैं ताकि डर से कश्मीरी ब्राह्मण पुनः कश्मीर ना जा पाएं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म यूनिट सदस्यों के आतंकी कनेक्शन की जांच होनी चाहिए।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.