पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में शुक्रवार को एक नया मोड़ आ गया। सीबीआई द्वारा मृत घोषित महिला गवाह बादामी देवी शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर हुई।

अदालत में सीबीआई ने बादामी देवी की मृत्यु की रिपोर्ट दाखिल की थी। बादामी देवी की उपस्थिति से सीबीआई की काफी किरकिरी हुई है। कोर्ट ने सीबीआई से स्पष्टीकरण मांगा है।


बता दें कि आरोपित लड्डन मियां के करीबी ने बादामी देवी की जमीन हड़प ली थी। गौरतलब है कि 13 मई 2016 को सीवान के स्टेशन रोड में गोली मारकर राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई थी। जांच के पश्चात सीबीआई ने पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन समेत आठ आरोपितों के खिलाफ विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
