पटना। छोटी उम्र के लड़के और लड़कियों का जीवन प्यार के चक्कर में ब’ र्बाद हो रहा है। ऐसे मामले एक-दो नहीं, बल्कि ढेरों हैं और हर रोज सामने आ रहे हैं।

शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलने और दूर जाने की सहूलियत बढ़ने के साथ ही मोबाइल और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल ने भी समाज में बड़ा बदलाव लाया है।
इसका नतीजा है कि जो उम्र पढ़ने और खेलने की है, उसमें बच्चे प्यार के चक्कर में पड़ रहे हैं। बात यही तक रहती तो उतना नहीं बिगड़ता, जितना कि नतीजा सामने आ रहा है। कम उम्र के ऐसे रिश्तों के चक्कर में पड़ना हर तरह से घाटे का सौदा है।

