दूधमुंहे की ह’त्या पर मां बोली- खू’न का बदला लेंगे!:मुजफ्फरपुर में पिता को मा’रने आए ह’त्यारे ने बेटे को का’ट डा’ला था

मुजफ्फरपुर में एक मां ने कहा कि खून का बदला वो खून से लेगी। उसने कहा कि जिसने उसके 6 महीने के मासूम को तलवार से काटा, वो उसका मर्डर करेगी। मां ये गुस्सा वारदात के 40 से भी ज्यादा घंटे बीतने के बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा है। दरअसल, जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल इलाके में बुधवार रात 6 महीने के बच्चे की हत्या हुई। जिसके बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गम और आक्रोश दोनों है। घटना के 2 दिन बीतने वाले है, लेकिन पुलिस हमलावर का पता नहीं लगा सकी है। घटना क्यों घटी। इसकी भी कोई ठोस वजह सामने नहीं आयी है।

मां बोली- खून का बदला लेंगे

जब माहिर की मां से पूछा गया तो रेणु देवी का आक्रोश भड़क उठा। कहने लगी, खून का बदला खून से लेंगे। जिस तरह मेरे कलेजे के टुकड़े को काटा है। उसी तरह उसके भी दो टुकड़े करेंगे। तभी सुकून मिलेगा। दूध पीता था मेरा बच्चा। कहते हुए फफक पड़ती हैं रेणु। किसी तरह खुद को संभालते हुए कहने लगी माहिर बीमार था। उसे बुखार था। उसके लिए दवा और उसके दादाजी के लिए व्हील चेयर खरीदने अपने पति के साथ जा रही थी। तभी अचानक से पुल पर सामने से वह आया और बिना कुछ बोले उसके पति पर तलवार से वार किया। उसके पति राजा पटेल तलवार से कटने के कारण बेहोश होकर नीचे गिर गए। इतने पर भी हमलावर नहीं भागा। उसने हम पर भी हमला किया। लेकिन, तलवार उनके बच्चे के सिर पर लगी। खून बहने लगा। इसके बाद हमलावर भाग निकला।

पति को छोड़ बच्चे को लेकर भागी

बच्चे के सिर से खून निकलता देख वह घबरा गई। साड़ी के आंचल से उसका सिर ढंका और चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग भागते हुए पहुंचे। इधर वह पति को बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से खून से लथपथ अपने कलेजे को टुकड़े को लेकर अस्पताल की तरफ भागी। रास्ते में उसे कई लोग मिले। कई ऑटो वाले भी थे। उसने सबसे मदद की भीख मांगी की कोई तो उसे हॉस्पिटल पहुंचा दे। लेकिन, खून देखकर कोई भी मदद को आगे नहीं आया। सब मुंह फेरकर निकल गए। वह पैदल ही दौड़ती हुई सदर हॉस्पिटल पहुंच गई।

होश आने पर पहुंचा हॉस्पिटल

स्थानीय लोगों ने राजा को होश में लाया। वह भी खून से लथपथ था। उसके सिर और गर्दन पर कटने के निशान थे। वह सदर हॉस्पिटल पहुंचा। वहां पर बच्चे के सिर में पट्टी बांधकर प्रारंभिक इलाज के बाद SKMCH रेफर कर दिया गया। वहां भी इलाज हुआ। लेकिन, बच्चे की हालत गंभीर देखकर उसे पटना ले जाने की बात कही। जब तक वे लोग पटना ले जाते। उस समय बच्चे ने दम तोड़ दिया।

श्मशान घाट में पहुंचे थे परिजन

बेटे की मौत से पूरा परिवार व्याकुल हो उठा। कुछ समझ मे नहीं आया कि क्या करें। राजा और उसकी पत्नी समेत अन्य लोग उस बच्चे को लेकर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। लेकिन, वहां मौजूद लोगों ने उसे सलाह दी कि हत्या का मामला है। पुलिस के बिना संज्ञान में दिए हुए कुछ मत कीजिये। अन्यथा कार्रवाई कभी नहीं होगी। फिर वे लोग थाना पहुंचे और घटना से अवगत कराया।

CCTV खराब, नहीं मिला सुराग

कनिमोहम्मदपुर थाना की पुलिस ने बच्चे की मां के साथ स्टेशन पर लगे CCTV को खंगाला। लेकिन, जिस कैमरे में हमलावर का चेहरा कैद होने की संभावना थी। वह कैमरा ही खराब निकला। इससे आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। रेणु ने बताया कि वह हमलावर को देखेगी तो पहचान सकती है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष में आसपास रही होगी। घुंघराले बाल थे। रंग सांवला था। नारंगी रंग का गमछा लपेटे हुए था। सामान्य कदकाठी का था। स्केच बनवाने की बात कह रही है।

फ़ास्ट फ़ूड की दुकान पर था हमलावर

राजा ने बताया कि घटना के बाद गुरुवार को उनलोगों ने अपने स्तर से भी पता किया। इसमें जानकारी मिली कि हमलावर दो थे। वे लोग कटही पुल में उसके घर से कुछ दूर पहले एक फ़ास्ट फ़ूड की दुकान पर थे। वहां उसके बारे में किसी से जानकारी ले रहा था। इसके बाद वे दोनों पुल के पास पहुंचकर उसका इंतजार करने लगे। एक हमलावर नीचे ही रूक गया था। वहीं दूसरा पुल पर चढ़कर आया और हमला कर भाग निकला।

सब्जी मंडी में हुआ था विवाद

राजा ने बताया कि सब्जी मंडी में ही पांच दिन पहले दूसरे विक्रेताओं से हल्की बकझक हुई थी। लेकिन, ये बात इतनी बड़ी नहीं थी कि कोई हत्या तक कर दें। इसके अलावा किसी विवाद और दुश्मनी से इंकार किया है। कहा कि उसकी शादी को नौ साल हो गए। उसे चार बच्चे थे। माहिर सबसे छोटा था। जिसकी हत्या कर दी गयी। अब दो बेटी और एक बेटा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading