स्पष्टवादी, निडर, बेबाक व दूरदर्शी नेता थे स्व.जार्ज फर्नांडिस : डीएम

मुजफ्फरपुर : शहर के सिटी पार्क में स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर डीएम प्रणव कुमार, नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय व डीडीसी आशुतोष द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोगों ने जार्ज फर्नांडिस के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

 

इस कार्यक्रम में पंडित विनय पाठक, सरदार रविंद्र सिंह, ई अहमद व फादर वीरेंद्र कुमार ने सर्वधर्म प्रार्थना करते हुए अमन व शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि जार्ज फर्नांडिस स्पष्टवादी, निडर, बेबाक और दूरदर्शी नेता थे। समाज में हाशिये पर रह रहे लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक थे।

उन्होंने कहा कि जार्ज फर्नांडिस उन नेताओं में लोकप्रिय रहे जिन्हें जनता से बेहद प्यार और सम्मान भी मिला। वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित सरदार योगेंद्र सिंह गंभीर ने कहा कि जॉर्ज साहब को मुजफ्फरपुर की धरती से बहुत लगाव था। मुजफ्फरपुर के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके योगदान और यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी अमिट पहचान बनाई। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं जिला लेखा पदाधिकारी वैसुर रमान अंसारी के द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीपीआरओ कमल सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमरीश कुमार सिन्हा, संजय केजरीवाल, केपी पप्पू, आचार्य विष्णु शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading