मुजफ्फरपुर : काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम बटलर के पास लीची बागान में शराब खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर शराब धंधेबाज बाइक और शराब से भरा बैग छोड़कर फरार हो गए।

प्रशिक्षु दारोगा मनमोहन कुमार के बयान पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें काजीमोहम्मदपुर थाना के पीडब्ल्यूडी रोड निवासी मो. नसीम, लीची बागान रेलवे कॉलोनी निवासी शेखर कुमार और माड़ीपुर के स्कूल रोड निवासी मुन्ना पासवान को आरोपित बनाया गया है।


बैग से 26 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

