मुजफ्फरपुर : सदर पुलिस ने रेवा रोड में फकीरा चौक के पास गुरुवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक अंतरजिला चोर को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान उसका साथी पुलिस के सामने से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित सदर थाना के जगरनाथ पताही का सुजीत कुमार है जबकि फरार आरोपित काशी पासवान पताही रूप का रहने वाला है।

दारोगा मथुरा राम के बयान पर दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित सुजीत ने पूछताछ में बाइक चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी है।

उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ दिन पहले दोनों ने मिलकर मुजफ्फरपुर से एक बाइक चोरी की थी। उसे सीतामढ़ी ले जाकर बेच दिया था।

