घर से प्रेत आत्मा भगाने के बहाने गहना लेकर भागे फ्रा’ड, पुल‍िस ग‍ि’रफ्त में यूपी के ठ’ग

बगहा। भितहां थाने के खैरवा गांव में गुरुवार की दोपहर एक महिला से सोने के आभूषण की ठ’गी कर भाग रहे दो ठ’गों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रा’थमिकी दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

 

दोनों ठ’ग यूपी के कुशीनगर के रहने वाले हैं। गुरुवार की दोपहर खैरवा निवासी श्रीराम भारती अपने दरवाजे पर मां के साथ बैठे थे। तभी एक बाइक पर दो लोग पंडित की वेशभूषा में पहुंचे।

उसकी मां से बोले कि उसके घर पर प्रे’त आ’त्मा है। जिससे उसके बेटे को जान का ख’तरा हो सकता है। उनके बहकावे में आकर महिला बोली कि उस आत्मा को भगा दें। फिर दोनों ठग उससे सोना के गहने लाने को कहा।

जब महिला ने दो सोने की बाली उन्हें दी तो दोनों ठग आत्मा को भगाने के लिए गहने के साथ मां बेटा के साथ उन्हीं के घर में प्रवेश किया और झाड़-फूक के दौरान बोला कि मां बेटा घर में रहें। हम लोग बाहर से उस आत्मा को देख कर आ रहे हैं। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दोनों भागने लगे।

श्रीराम के शोर मचाने पर आस-पास के लोग उन्हें पीछा करते हुए पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों ठग यूपी के कुशीनगर जिले के पडरौना थाने के त्रिलोकपुर निवासी रमेश पांडेय व जितेन्द्र पांडेय हैं। थानाध्यक्ष शाहीद अनवर संवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading