देवर ने भाभी के साथ की छे’ड़खानी:भाई और भाभी को कु’ल्हाड़ी से मा’रकर किया ज’ख्मी

सीतामढ़ी जिले के रीगा में एक देवर ने अपनी भाभी से छेड़खानी कर रहा था। वही उसका विरोध करने पर भाई और भाभी दोनों को मारकर जख्मी कर दिया। अब केस वापस लेने का धमकी दे रहे हैं।

उक्त घटना थाना क्षेत्र के पकड़ी मठवा पंचायत के पकड़ी गांव वार्ड नंबर 10 की है। शुक्रवार की सुबह लक्ष्मी सहनी की पत्नी चंदा देवी ने अपने पूरे परिवार की सुरक्षा तथा उसके साथ हुई घटना में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में अपने देवर विजन सहनी को आरोपित करते हुआ कहा की विगत 16 मई को उसके ने उसके साथ छेड़खानी एवं नाजायज हरकत कर रहा था। जिसका वह विरोध कर रही थी। शोर-शराबा होने पर उसके पति ने बीच बचाव करने आया तो उसके पति पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके बावजूद विगन सहनी के साथ साथ गणपत सहनी, सिकंदर सहनी और रागिनी कुमारी ने पीड़ित मिला के साथ भी मारपीट करने लगी।

वहीं चंदा देवी के भी सिर पर वार कर दिया और आरोपी लोग जेवरात एवं नगदी रुपया भी छीन लिया। चंदा देवी ने बताया की वही पूर्व में ही इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी घटना के 15 दिन बीत जाने के बावजूद अबतक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही किया है।

जिसके बाद वही फिर से थाने में आवेदन देकर अपने परिवार के सुरक्षा और गिरफ्तार की मांग की। बताया कि आरोपी द्वारा लगातार केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि अविलंब आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading