MUZAFFARPUR : पूर्व मुखिया के घर भीषण डाका, दहशत फ़ैलाने को 4 बम फोड़े

 

MUZAFFARPUR : जिले में पूर्व मुखिया अर्जुन ठाकुर के घर डैकतों ने भीषण डाका को अंजाम देते हुए जमकर उत्पात मचाया है. हथियार से लैश दर्जनों की संख्या में आए डकैतों ने नगदी जेवरात समेत लाखो की संपत्ति लूट ली है. लाखों की संपत्ति लूटने के बाद भी डैकतों का मन नहीं भरा तो जाते जाते डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए चार बम भी फोड़े. जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने पूरे मामले की जाँच की.

जिसके बाद डीएसपी कृष्णा मुरारी प्रसाद ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडए गाव में देर रात डकैतों ने पूर्व मुखिया के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. पूर्व मुखिया के घर डकैती की सूचना पर जांच की जा रही है. लाखो की संपत्ति की लूट की सूचना है. उन्होंने कहा कि स्थानीय गिरोह का हाथ होने की आशंका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.