प्यार में धोखा खाए सीवान की लड़की ने खौफनाक कदम उठा लिया। कानपुर जाकर भाई और दो अन्य युवक से मिलकर प्रेमी सिपाही का गला रेत दिया। फिर भागकर सीवान आ गई। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार कानपुर पुलिस ने लोकल पुलिस की मदद से प्रेमिका और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।

सिपाही कानपुर के के बिल्हौर थाने में तैनात था। दोनों की फ्रेंडशिप फेसबुक के जरिए हुई थी। सिपाही ने शादी का वादा किया था। युवती सीवान से मिलने कानपुर जाने लगी। दोनों में संबंध बन गए थे। इसी बीच सिपाही की 41 दिन पहले ही शादी हो गई। इससे युवती नाराज हो गई और प्रेमी का मर्डर प्लान कर लिया।

कानपुर के बिल्हौर थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसौदिया ने बताया कि थाने में तैनात कांस्टेबल देश दीपक की गला रेतकर हत्या 1 जून को हुई थी। पुलिस जांच और सीसीटीवी में खुलासा हुआ कि हत्याकांड के पीछे सीवान के बसंतपुर क्षेत्र की एक पूर्व प्रेमिका बिरगुनाथ साहनी की पुत्री लालता कुमारी और उसके भाई अम्बिका साहनी का हाथ सामने आया है। प्रेमिका शादी नहीं करने से आहत थी।

इसके बाद बुधवार को दिन दहाड़े करीब दोपहर 12 बजे कमरे में पहुंची। इसके बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ कांस्टेबल की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या की। हत्याकांड के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कांस्टेबल का मोबाइल ले लिया और कमरे में बाहर से ताला लगाकर भाग निकली थी। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की जांच से हत्यारों का सुराग लगा है।

फेसबुक पर दोस्ती
देश दीपक की दोस्ती फेसबुक पर सीवान की युवती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातें शुरू हुई हैं। दोनों मिलने भी लगे। युवती कानपुर आकर देश दीपक के किराए के कमरे में रुकने लगी। सिपाही ने शादी का आश्वासन दिया और संबंध बनाए।

इसी बीच 22 अप्रैल को देश दीपक की शादी हो गई। यह बात युवती को नागवार गुजरी और हत्या का प्लान बना लिया। वह सिपाही की शादी के बाद भी एक बार बिल्हौर गई, लेकिन तब वह छुट्टी पर था इस कारण उसकी जान बच गई। इस बार देश दीपक मिल गया और उसकी हत्या कर दी।