MUZAFFARPUR : मोतीपुर SBI बैंक में लगी भीषण आग, अग्निशमन की 6 गाड़ियां मौके पर

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में भीषण आग का कहर देखने को मिला है. मुजफ्फरपुर में 4 जनवरी की अहले सुबह आग का कहर देखने को मिला है. हालात ऐसे हैं कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.घटना के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक जो आग लगी है वह भारतीय स्टेट बैंक यानी की एसबीआई में लगी है. दमकल की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगातार जुटी हुई हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. आग इतनी भीषण है कि लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

यह मामला मुजफ्फरपुर के मोतीपुर इलाके का है. जहां यह घटना सामने आई है. स्थानीय लोगों से बातचीत में यह जानकारी मिली कि अचानक बिल्डिंग से धुआ निकलने लगा. इसके बाद जब लोगों ने पास जाकर के देखा तो एसबीआई बैंक में आग लगी हुई थी.

घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी जिसके बाद सूचना मिलने पर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और मामले के जानकारी लेते हुए स्थानीय लोगों को वहां से हटाना शुरू किया. उसके बाद इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई.

दमकल विभाग की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने के लिए स्पॉट पर पहुंच गया.आपको बता दें कि यह जहां पर ही आग लगी है, वहां पर काफी आस पास में घर हैं. इस वजह से दमकल विभाग को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. डर है कहीं आग दूसरे घरों को अपनी चपेट में न ले.

स्थानीय लोगों को वहां से हटाया जा रहा है. फिलहाल आग को देखते हुए काफी स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठा हो चुके हैं. पुलिस उन्हें हटाने का काम कर रही है. फिलहाल दमकल विभाग लगातार इस आग को बुझाने में जुटा हुआ है.


फायर ब्रिगेड की टीम ने जब अंदर देखा तो पता चला कि बैंक का सभी केवल जल रहा है. वहीं आग भी भीषण रूप ले चुका था. आनन फानन में मुज़फ़्फ़रपुर से और दमकल मंगवाया गया. खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. आग पर काबू पाने का प्रयास चल रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.