MUZAFFARPUR : कांटी में भीषण सड़क दुघर्टना, कई वाहन भिडे़

MUZAFFARPUR : ठण्ड में कुहासों से आये दिन सड़क दुर्घटना घटित होने की खबर मिल रही है। इन सड़क हादसों में आये दिन कई लोग गंभीर रुप से जख्मी हो रहे हैं तो कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। आज शुक्रवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में अचानक तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमे एक से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है, वहीं दर्जनों घायल हो गए है.

जानकारी के अनुसार घटना जिला के कांटी थाना क्षेत्र के छिंदमस्तिक मंदिर के आसपास हुई है. शुक्रवार की सुबह अचानक तीन गाड़ियां आपस मे टकरा गई. ये घटना कांटी रोड NH28 पर हुई है. जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक पर भारी मात्रा में स्पिरिट लदी हुई है, और उससे स्परिट सड़कों पर बह रहा है. जिससे किसी अनहोनी की आशंका से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है।

इस घटना के बाद अभी तक घटनास्थल पर पुलिस नही पहुँच पाई है. मिल रही जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय थाना को इस घटना की सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई भी घटनास्थल पर पहुंच नही पाया है. इतना बड़ा सड़क हादसा हो गया, ओर प्रशासन अभी तक नही पहुँच पाई है, जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. वही स्थानीय लोग दुर्घटना में घायल हुये लोगों को बाहर निकालने में जुट चुके हैं.

इस पूरी घटना की जानकारी जिलाधिकारी मो. सोहैल व वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को दे दी गयी है. अब देखना ये है कि प्रशासन के तरफ से बचाव कार्य कितने देर बाद शुरू किया जाएगा. खबर प्रेषण तक सड़क दुर्घटना में मरने वालों व घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.