बॉलीवुड मसाला/ प्रियंका की शादी को वैसे तो एक महीना बीत चुका है, लेकिन अभी भी शादी से जुड़ी डिटेल्स आनी बंद नहीं हो रही हैं। हाल ही में शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई थीं और अब प्रियंका के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन का मेकिंग वीडियो सामने आया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके इस गाउन की चर्चा जोरो पर है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े गए थे। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे। क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका के इस व्हाइट गाउन को डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था।

प्रियंका के इस खूबसूरत गाउन का यह मेकिंग वीडियो डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। इस गाउन पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस गाउन की एक और खासियत यह रही की इस पर पति और पेरेंट्स का नाम भी लिखा हुआ था।
प्रियंका ने गाउन के साथ अपने सिर पर 75 फुट लंबी खूबसूरत वेल लगाई थी, जिसके बाद प्रियंका को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था। किसी ने उनके इस गाउन को क्रिकेट पिच का कवर बताया था तो किसी ने कह दिया मच्छरदानी ।
बता दें प्रियंका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए इस गाउन के साथ पीप-टो हाईहील्स कैरी की थी, जो Jimmy Choo ब्रांड की थी। सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस गाउन को ट्राई करती नजर आ रही हैं।