
PATNA : 2006 बैच की बिहार कैडर की आईपीएस गरिमा मलिक ने आज पटना की SSP के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है. खबर है कि आज वह पहले ही दिन अधिकारियों के साथ बैठक कर सकती हैं. पहले ही दिन वह एक्शन में दिखीं. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण से लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यवाई होगी. हम लोग टीम बनाकर काम करेंगे. गरिमा मलिक ने पदभार संभालते ही मीडिया से बातचीत की और अपराधियों को कड़े लहजे में चेताया कि वह सुधर जाएं नहीं तो बक्शे नहीं जायेंगे. गरिमा मलिक पटना के SSP की कुर्सी पर बैठने वालीं 55वीं और दूसरी महिला SSP हैं.

गरिमा मलिक की गिनती बिहार के ईमानदार, तेज तर्रार और काबिल पुलिस अफसरों में होती है. उनके काम को देखते हुए लोग उन्हें लेडी ‘सिंघम’ भी कहकर बुलाते हैं. बता दें कि पटना के पूर्व एसएसपी मनु महाराज की विदाई हो चुकी है. मनु महाराज मुंगेर के DIG बनाये गये हैं. आज गरिमा मलिक ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी. और पटना में अपराधियों का खात्मा करेंगी. इससे पहले गरिमा दरभंगा की एसएसपी रह चुकी हैं. 2015 में वे पटना की ग्रामीण एसपी भी रह चुकी हैं. यहीं से उनका ट्रांसफर गया एसएसपी के रूप में हुआ था.
