PATNA : थानों में चल रहे वीमेन स्पेशल सेल पर चार साल बाद शुरू हुआ रिसर्च

PATNA : महिलाओं से जुड़े कई तरह के अपराधों में हुई वृद्धि को देखते हुए समाज कल्याण विभाग की तरफ से राजधानी पटना के 23 थानो में स्पेशल वीमेन सेल बनाया गया था। इसे बनाने का फैसला तो फ़रवरी 2014 में हुआ मगर यह सेल जुलाई से पूरी तरह एक्टिव हो गया। अब चार साल बाद इसकी स्थिति पर फिर से रिसर्च शुरू की गयी है। जेंडर रिसर्च की चार लोगों की टीम इन थानो में पहुच कर कई डेटा एकत्र कर रहे है।

इससे कितनी महिलाओं को न्याय मिला या उनके जीवन में खुशियां लौटी। इन सब की पड़ताल की जा रही है। रिसर्च टीम थाना के एसएचओ, एक एएसआई, और एक सिपाही से भी वीमेन सेल पर राय ले रही। इसके फायदे नुकसान और विस्तार पर जानकारी जूता रही। सेल की काउंसलर भी साथ होती है। अब यह स्कीम मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत है। समाज कल्याण विभाग के महिला विकास निगम की तरफ इसे और सुदृढ़ करने की तैयारी हो रही है। पटना के 22 थाना का जायजा लिया जा चुका है और अब सिर्फ एक थाना बिहटा की समीक्षा होनी है।

मिली जानकारी के मुताबिक इसे अब बिहार के विभिन्न अनुमंडलों में शुरू करने की योजना है। रिसर्च रिपोर्ट फ़रवरी में सौप दी जायेगी इसके बाद सर्कार की ओरे से निर्णय होगा। सर्च टीम में जेंडर रिसर्च सेंटर के कंसलटेंट एस. आनंद, रिसर्च लीड कर रही आकांक्षा के अलावा अमित, शुभंजलि और अनुपमा शामिल है। सचिवालय थाना में एसआई पी के सिन्हा, एएसआई पप्पू पासवान और मुंशी अवंतिका रिसर्च टीम की सहयोग में रही।साथ में थाना के महिला कोषांग की पूनम भी मौजूद रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.