यूजर चार्ज व शहर की ब’दहाली के खिलाफ बंद रहेगा मुजफ्फरपुर, जानें कब…

मुजफ्फरपुर। नगर निगम की मनमानी, शहरी की दु’र्दशा एवं ट्रेड लाइसेंस, सफाई एवं पानी यूजर चार्ज वसूली के खिलाफ नौ जून को मुजफ्फरपुर बंद का एलान किया गया है। जन विकास मोर्चा ने इस बंद का एलान किया है। शहर के छोटे दुकानदारों, व्यवसायियों एवं नागरिक समाज ने भी बंद की घोषणा की है।

 

 

मोर्चा के महासचिव आनंद पटेल ने कहा है कि नगर निगम की मनमानी से शहरवासी त्रस्त हैं। शहर के व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस के नाम पर परेशान किया जा रहा है। सफाई एवं पानी के नाम पर यूजर चार्ज लेकर शहरवासियों की जेब काटी जा रही है।

पूरे शहर में नारकीय हालात है। शहरवासी खुले नाले में गिरकर घायल हो रहे है। उनकी सुनने वाला कोई नहीं। इसके खिलाफ शहर बंद का एलान किया गया ताकि निगम प्रशासन की नींद खोली जा सके।

सामाजिक कार्यकर्ता सावन पांडेय ने कहा है कि विकास का वादा कर कुर्सी हासिल करने वाले जनप्रतिनिधि कुर्सी मिलते ही जनता को भूल जाते हैं और अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति में लग जाते हैं। निगम की भी यहीं स्थिति है। जनप्रतिनिधि काम करने वाले अधिकारियों को काम नहीं करने देते। उनकी राह में बाधा खड़ा करते हैं।

यह बातें आदर्श नगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि शहर की राजनीति करने वालों ने नगर निगम को राजनीति का अड्डा बना दिया है। निगम में विकास की जगह विवाद होता रहा और शहरवासी समस्याओं से त्रस्त होते रहे। उन्होंने कहा कि जनता आगे ऐसे लोगों को फिर से निगम में भेजने का काम नहीं करेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.