रे’प का विरोध किया तो ड्राइवर की पी’ट-पी’टकर ह’त्या:सीवान में लड़की से ज’बरदस्ती कर रहे थे दबंग; बचाने गया, ईंट से चेहरा कु’चला

सीवान में लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे दबंगों को रोकने गए युवक की हत्या कर दी गई। दबंगों ने ईंट से कूच-कूचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को वहीं भट्‌ठे के पास फेंक कर भाग निकले। जिस ट्रैक्टर को चलाता था, उसी ट्रैक्टर में उसकी लाश घर तक लाई गई।

Five boys kidnapped and gang raped girl in siwan Gangrape victim condition  critical bihar crime news | घर से निकली लड़की का 5 लड़कों ने किया अपहरण,  नशे का टीका देकर दिनभर किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर | Hari Bhoomi

मामला गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव का है। दीपक कुमार(22) शैलेश सिंह की चिमनी पर काम करता था। मंगलवार को रात करीब 1 बजे वो चिमनी पर गया था। उसने देखा कि कुछ लोग नशे की हालत में एक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। उसने इसका विरोध किया। दबंगों ने ईंट से कूच-कूचकर उसकी हत्या कर दी।

दीपक के चचेरे भाई राजकिशोर सिंह ने बताया कि शैलेंद्र सिंह के चिमनी पर तकरीबन आधा दर्जन की संख्या में कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर अपने साथ एक लड़की को लेकर पहुंचे थे। सभी लोगों ने चिमनी पर रह-रहे दीपक को वहां से हटाने की कोशिश की।

इसके बाद दीपक ने इसका विरोध किया। शराब के नशे में लड़की से लोगों ने जबरदस्ती करने लगे। इसका विरोध करने पर दीपक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

इस हादसे के पीछे चिमनी पर काम करने वाले कुछ मजदूरों की हाथ होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है।

डरैला गांव स्थित बीएचएस ईंट उद्योग चिमनी पर ट्रैक्टर चलाता था दीपक
गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव के शैलेश सिंह के बीएचएस ईंट उद्योग चिमनी पर दीपक कुमार सिंह ट्रैक्टर चालक का काम करता था। मृत युवक के परिजन ने बताया की इसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। बताते चलें कि मृतक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी की बात चल रही थी। उसकी मृत्यु खबर के बाद माता सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.