मुंगेर में ब्रेड की भी हो रही है चो’री:दुकान से महिला ने चो’री की पांवरोटी, सीसीटीवी में कैद हुई आ’रोपी

अभी तक सभी लोगों ने सुना होगा कि लोग कीमती जेवर ,गहने ,कीमती सामान आभूषण की चोरी करते हैं ।लेकिन मुंगेर जिले के तारापुर में सीसीटीवी ने जो घटना रिकॉर्ड किया है उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे, जब सीसीटीवी की फुटेज में देखेंगे कि एक संभ्रांत घर जैसी दिखने वाली महिला महज पावरोटी की चोरी कर रही है।

दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे कि महिला कितनी जद्दोजहद कर रही है महज एक पाव रोटी का डब्बा चोरी करने में ।हालांकि 2 ब्रेड का डब्बा उसने दुकानदार की नजर बचाकर चुरा तो ली लेकिन पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।सीसीटीवी से महिला बच नहीं पाई।

पूरा मामला मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरसारी गांव निवासी पिंटू चौधरी की किराना दुकान की है । जहां दुकान पे आई सभ्य परिवार की दो महिलाओं ने वो कर दिया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता । दोनों महिलाओं ने कुछ सामान खरीदने के बहाने काउंटर पे रखे ब्रेड के कई पैकेट को दुकानदार की नजर बचा चोरी कर ली । पर दुकान में लगे तीसरी नजर यानी सीसीटीवी से अपने को नहीं बचा पाए।

सीसीटीवी ने दोनो महिलाओं की कारिस्तानी रिकॉर्ड कर ली । दुकानदार ने बताया की वह अपनी दूकान पर बैठे थे। की तभी दो महिलाएं आई है। और दूकान पर कुछ समान खरीदने लगती है।और बातों ही बातो मे काउन्टर पर रखे ब्रेड,चनाचुर,मूढ़ी,आदि कई सामानों की चोरी कर अपने थैले में रख कर वहां से चली तो इस बात का खुलासा हुआ।

स्टाफ़ ने काउंटर पर से कुछ सामान खाली पाया तो अपने मालिक को बताया तो तुरंत दुकानदार ने दुकान में लगे CCTV को देखा तो सारा मामला खुल गया । अब दुकानदार के द्वारा महिला की खोजबीन सुरु कर दिया लेकिन महिला का कुछ पता नही चला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.