मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर आगमन पर जेडीयू एमएलसी डॉ. खालिद अनवर का हुआ स्वागत

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के पक्की सराय स्थित मदरसा सैतूल कुरान में जेडीयू एमएलसी डॉ. खालिद अनवर पहुंचे। इस दौरान जदयू के श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अफरीदी रहमान ने उनका स्वागत किया।

वहीं एमएलसी डॉ.खालिद अनवर ने सीएम नीतीश कुमार के 18 सालों के कार्यो को गिनाया।

उन्होंने बताया कि सरकार की जो भी योजना है उसको जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया है। इस मौके पर मौलाना एकराम, एमएम आलम, डॉ. शाहिना शौकत, सामाजिक कार्यकर्ता अंजार व अरशद रहमान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading