मोतिहारी: लू’टपाट का वि’रोध करने पर एयरफोर्स जवान की पत्नी का म’र्डर, बच्चे को भी चा’कू मार गए ब’दमाश

बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो अब सरेराह लोगों को रोककर उनसे लूटपाट कर रहे हैं और विरोध करने पर गाजर-मूली की तरह लोगों को मार-काट रहे हैं। बिहार के मोतिहारी जिले में ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

बिहार के मोतिहारी जिले में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पत्थर और धारधार हथियार से एयरफोर्स जवान की पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने बच्चे को भी नहीं बक्शा और उसपर भी चाकू से हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स जवान अमित कुमार मंगलवार की रात करीब नौ बजे मोतिहारी के चिरैया थाना इलाके से कुछ गहने खरीदकर अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाकर गांव लौट रहे थे।

इस दौरान उनके साथ उनका पड़ोसी गुप्ता परिवार भी साथ था। हदीपुर के पास मोटरसाइकिल पर सवार 4 बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और लूटपाट करने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने अमित कुमार की पत्नी के सिर पर बड़े पत्थर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच जब अमित कुमार ने विरोध करने की कोशिश की तो बाकी बदमाशों ने चाकूओं से उनपर और उनके बच्चे पर हमला कर दिया। सबको घायल कर बदमाश बड़े आराम से लूटपाट कर वहां से चलते बने। स्थानीय लोगों ने तीनों लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान जवान की पत्नी की मौत हो गई। जवान और उनके बच्चे का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से मृतक के परिवार वालों का हाल बेहाल है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading