मुजफ्फरपुर। हाइवे पर पुलिस की गश्ती को धता बताकर बाइक व नकदी लू’टपाट करने के मामले में गि’रफ्तार दो लु’टेरों के पूछताछ पर गुरुवार की देर शाम तक कई जगहों पर छा’पेमारी की गई। इस दौरान और आधे दर्जन संदिग्धों को हि’रासत में लिया गया है। इन सभी से पूछताछ कर सत्यापन की का’र्रवाई की जा रही है।

पुलिस की जांच में पता चला कि हाईवे पर लू’ट को अंजाम देने वाले अ’पराधियों का मनियारी में सु’रक्षित ठिकाना बना है। पूर्व में भी हाईवे पर हुई लू’टपाट में शामिल अ’पराधियों को मनियारी इलाके से गि’रफ्तार किया जा चुका है।
बता दें कि मंगलवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के हाइवे पर दिघरा व रामदयालु के समीप 10 मिनट के अंतराल पर कुढऩी इलाके के फौजी रोहन रंजन व गोबरसही इलाके के सुरक्षा गार्ड विनोद कुमार की बाइक व नकदी लू’ट ली गई थी। गार्ड विनोद एक पेट्रोलियम कंपनी में काम करते हैं। वे डयूटी के बाद घर जा रहे थे। इसी क्रम में रामदयालु के समीप ह’थियार के बल पर बाइक लू’ट ली गई थी।
वहीं दिघरा में फौजी से बाइक लू’ट को अंजाम दिया गया था। घ’टना की सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाकर मनियारी इलाके से दो लु’टेरों को गि’रफ्तार किया गया। इनके ठिकाने से लू’टी गई एक बाइक व लू’ट में इस्तेमाल किए गए हाईस्पीड बाइक जब्त की गई थी।
पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती इलाका के कारण लुटेरे इन जगहों पर ही ज्यादातर घ’टनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके पूर्व भी दिघरा व उसके सटे इलाके में बड़ी लू’ट की वारदातें हो चुकी हैं। पूर्व में दिघरा पुल के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मी से 25 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इस मामले में एक अ’पराधी की गि’रफ्तारी हो चुकी, लेकिन लू’ट की राशि की बरामदगी नहीं हो सकी है।
