बाइक से मायका जा रही महिला की सड़क दु’र्घटना में हुई मौ’त

समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक समीप एनएच 28 पर शुक्रवार की सुबह देवर के साथ बाइक से मायका जा रही महिला की सड़क दु’र्घटना में मौ’त हो गई। वैशाली जिला के जंदाहा स्थित ससुराल से अपने देवर के साथ बाइक से बेगूसराय के तेघरा स्थित मायका जा रही थी।

इस क्रम में सड़क दु’र्घटना में महिला की मौ’त हो गई। मृ’तका की पहचान वैशाली के जंदाहा निवासी सुशील राय की पत्नी बबिता देवी (45) के रूप में हुई है।

बाइक चला रहे देवर मुन्ना कुमार ने बताया की पीछे से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मा’रते हुए फ’रार हो गया। जिससे पीछे बैठी भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद भाभी को मृ’त घोषित कर दिया। मुन्ना ने बताया की भाभी को तेघरा के बाद बेगूसराय जाना था। जहां इनकी भतीजी के बच्चों का मुं’डन होना था।

लेकिन रास्ते में घ’टना घ’टित हो गई। इधर घ’टना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंचकर मा’मले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.