बेगूसराय में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की गोली लग गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाजरत है।


घटना FCI थाना क्षेत्र के बीहट गांव की है। घायल युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बीहट वार्ड नंबर 19 के रहने वाले मोहन सिंह का पुत्र अवनीश कुमार के रूप में की गई है।

एफसीआई थाना अध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात बिहट गांव में लड़की की शादी थी। उसी शादी में समारोह में हर्ष फायरिंग का बात सामने आ रही है। हर्ष फायरिंग में अवनीश कुमार को गोली लगने की बात भी कही जा रही है।


उन्होंने यह भी बताया कि घरवाले अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं दिया है। लेकिन जानकारी मिली है कि शादी समारोह में ही हर्ष फायरिंग हुई है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
