सब्जी की नहीं मिली कीमत तो पैर से रौंद डाली:छपरा में किसान बोला- 10 रुपए की लागत, बेचनी पड़ रही 2 रुपए में

छपरा में किसानों को सब्जी की कीमत लागत से भी कम मिल रही है। इसके विरोध में एक किसान ने अपनी ही सब्जी को सड़क पर फेंक दिया और पैरों से रौंदने लगा। घटना मांझी के घुरघाट गांव की है जिसका वीडियो सामने आया है। किसान की पहचान भोला माली के रूप में हुई है।

नेनुआ को पैरों से रौंदता किसान।

दरअसल, भोला माली ने बड़े पैमाने पर नेनुआ सब्जी की खेती की था। हालांकि, सब्जी का भाव बाजार में 2 से 4 रुपया है जबकि लागत 10 से 12 रुपए थी। इससे नाराज भोला ने खेत से निकले नेनुआ पैरों से रौंद कर बर्बाद कर दिया। तभी कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया।

लागत से भी कम बिकने से नाराज है किसान

नाराज किसान भोला मांझी ने बताया कि बाजार भाव को ध्यान में रखते हुए उसने दो बीघा में हरे सब्जी की खेती की था। फसल निकले के वक्त बाजार में हरी सब्जी का भाव बिल्कुल कम हो गया।

खेती में लागत से कम रुपए में बेचने के बाद भारी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ रहा है। खरीदार भी आनाकानी कर रहे हैं। इससे नाराज होकर उसने सब्जी को नष्ट किया। सारण के बाजार में नेनुआ का मूल्य 2 से 4 रुपए तक चल रहा है। जबकि लागत मूल्य प्रतिकिलो 10 से 12 रुपए के आसपास है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.