नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भागलपुर में बाजार बंद, दुकानदारों की मांग; बीजेपी अध्यक्ष माफी मांगे

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद  देश के कई  शहरों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ।

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भागलपुर में बाजार बंद, दुकानदारों की मांग; बीजेपी अध्यक्ष माफी मांगे

बिहार के भागलपुर जिले में भी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग और यूपी में नमाज के बाद प्रदर्शन के दौरान सख्ती के विरोध में जिले के दो बाजार बंद रहे और हल्की नारेबाजी भी हुई।

भाजपा नेता नूपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वेच्छा से अपनी अपनी दुकानें बंद की।

शुक्रवार को को ततारपुर बाजार एवं शाह मार्केट की दुकानें बंद रहीं। शाह मार्केट के दुकानदार शादाब अहमद ने कहा कि मोहम्मद साहब के विरोध में जो टिप्पणी की है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगे आकर माफी मांगनी चाहिए।

मोहम्मद हमजा ने कहा कि किसी के धर्म के विरोध में टिप्पणी करना अनुचित है ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। दुकानदारों ने बताया कि शाह मार्केट की दुकानें बंद होने से आठ से दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। बताया गया कि किसी संगठन द्वारा किसी तरह की घोषणा नहीं की गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.