पति ने पत्नी के मायके जाते ही कर ली गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी

वैशाली। बिहार के वैशाली में एक पत्नी अपने पति की ह’रकत से काफी प’रेशान है। पत्नी का आ’रोप है कि उसके पति ने पुरानी वाली गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी कर ली है। प’त्नी का कहना है कि पहले भी पति उससे मिलता जुलता था।  इसके साथ ही पी’ड़ित पत्नी ने पति और उसके परिवार वालों पर कई आ’रोप भी लगाए हैं। खबर के अनुसार वैशाली के देसरी थाना इलाके के मुरौवतपुर गांव की एक विवाहिता ने आ’रोप लगाया है कि उसके पति एवं ससुराल के अन्य सदस्यों ने मा’रपीट कर घर से नि’काल दिया और पति ने दूसरी शादी रचा ली है।

इस संबंध में जख्मी रेखा देवी ने अपने पति संतोष कुमार के अलावे सास, ससुर, ननद, नंदोई के वि’रुद्ध देसरी थाना में प्रा’थमिकी दर्ज कराया है। प्रा’थमिकी में कहा है कि मेरे पिता भगवान चौधरी जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी हैं। पिता ने मेरी शादी में चार लाख 51 हजार नगद के अलावा अन्य कीमती सामान उपहार में दिए थे। पी’ड़ित पत्नी के मुताबिक इसके बाद पति और घर के सदस्यों ने मेरे घर वालों से अपाचे बाइक मंगाने की बात मुझसे कहने लगे।

बाइक देने में असमर्थता जताने पर सभी एकमत होकर मेरे साथ मा’रपीट कर प्र’ताडि़त करने लगे। इस बीच यह भी जानकारी मिली की सभी मुझे जा’न मा’रने की  योजना बना रहे हैं। तब मैंने अपने मायके से भाई को इसकी सूचना देकर बुलाया और मायके चली आई।

पत्नी ने यह भी कहा है कि मायके आने के कुछ दिन बाद यह जानकारी मिली कि मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली है। पत्नी का कहना है कि मेरे पति का पूर्व से अवैध संबंध किसी लड़की के साथ था। मेरे मायके आने के बाद उसी लड़की से पति ने शादी कर ली। दूसरी शादी की खबर मिलने के बाद पत्नी अपने ससुराल मुरौवतपुर पहुंची।

उसके बाद फिर से वहां से अपने मायके जाने की कोशिश की तो घर के सदस्यों में ननद, सास ने मेरे साथ मारपीट की और गले से मंगलसूत्र निकालकर तोड़ दिया। पत्नी ने थाने में इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच जारी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.