बिहार में बीमार जानवर को देखने गए डॉक्टर का पकड़ौआ विवाह, पहले किडनैपिंग, फिर ज’बरन शादी

बेगूसराय : बिहार के बेगुसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जानवरों के डॉक्टर को पहले किडनैप किया गया, जिसके बाद उसकी जबरन शादी कर दी गई। पीड़ित डॉक्टर उस समय एक बीमार जानवर को देखने पहुंचा था।

Gun point marriage pakadwa vivah pakadwa Shadi of Nitish Kumar in Nalanda  Bihar Viral Video - बिहार के नालंदा में नीतीश कुमार का पकड़ौआ विवाह, शादी  का वीडियो वायरल

जिसके बाद उसे अगवा कर, शादी करवाने की खबर है। पीड़ित डॉक्टर के रिश्तेदार का कहना है कि एक पशु के लिए इलाज के लिए 13 जून की दोपहर, करीब साढ़े 12 बजे वे गए थे जिसके बाद घर नहीं लौटे। परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर का नाम सत्यम कुमार है जो एक ग्रामीण पशु चिकित्सक हैं। सत्यम की हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की बेटी से जबरन शादी कराई गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छापेमारी शुरू की और एक राजकुमार सिंह उर्फ फोनी नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया है।

बेगुसराय एसपी योगेंद्र यादव ने इस पकड़ौआ विवाह मामले को लेकर कहा कि पुलिस को इस बारे में सूचना मिली है। लड़के के पिता ने थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है।

एसपी योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि उन्होंने संबंधित थाना एसएचओ और अन्य अधिकारियों से मामले में ठीक तरह से जांच करने के लिए कहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य निकलेगा, उसे देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.