पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मा’र डा’ला:पति ने अ’वैध सं’बंध का किया था वि’रोध, दोनों ने गला दबाकर मा’र डा’ला

कैमूर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पूरा मामला कैमूर जिले के मोकरी गांव का है। मृतक धर्मेंद्र राम के बेटे ने पुलिस के सामने अपनी मां पर हत्या का आरोप लगाया तो सब दंग रह गए।

Wife strangled to death by Husband also assaulted on son for Illicit  Relations in Ghaziabad accused wanted to keep another woman with him - अवैध  संबंधों में बाधा बन रही पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बेटे पर भी किया हमला,  दूसरी महिला को संग रखना चाहता था पति

बेटे के मुताबिक, अवैध संबंध में मां ने प्रेमी संग मिलकर मेरे पिता का गला घोंट दिया। इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर फांसी से लटका दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।साथ ही इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतक का पुत्र सन्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि रूपपुर के अनिल राम 10 दिन से मेरी मां प्रेमा देवी से मोबाइल से बात करता था।

इसका पता मेरे पिता धर्मेंद्र राम को पता चला तो उन्होंने मां को बात करने से मना किया। लेकिन मां नहीं मानी। इसके बाद मेरे पिता द्वारा भभुआ थाना में इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मेरी मां और अनिल राम को थाने बुलाया और दोनों को समझाया। लेकिन दोनों नहीं माने।

प्रेमी अनिल राम ने कहा था कि मैं बदला जरूर लूंगा। इस बीच मां भी पिता को कह रही थी कि तुमको खाना में जहर देकर मार देंगे।

मंगलवार की रात जब सब लोग घर मे सोए हुए थे तो अनिल राम और मेरी मां प्रेमा देवी ने हमारे ही घर में सो रहे पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading